दस शाकाहारी हाई प्रोटीन फूड आइटम आपके लिए

प्रोटीन का सेवन हमारे पोषण के लिए बेहद आवश्यक है। लेकिन शाकाहारी भोजन शैली वालों के लिए यह एक बहुत कठिन समस्या बनी रहती है कि वो कैसे अपने दैनिक प्रोटीन इनटेक को संतुलित करें। प्रोटीन का नाम आते हीं लोगों को सिर्फ दाल का ही ऑप्शन नजर आता है।

लेकिन सिर्फ दाल पीना बहुत ही बोरिंग डाइट हो सकता है। उदास होने की जरूरत नहीं है। दाल के अलावा भी बहुत सी ऐसी चीज़ें हैं जिसे आप अपनी प्रोटीन का सेवन बढ़ाने के लिए अपने डाइट में जोड़ सकतें हैं। आइये आज बताती हूँ शाकाहारियों के लिए प्रोटीन सेवन बढ़ाने के लिए 10 सामग्री।

शाकाहारियों के लिए प्रोटीन सेवन बढ़ाने के लिए 10 चीजें

1. हरा मटर

भारतीय घरों में हरा मटर सेहत के लिए बहुत ही ज़्यादा मशहूर है ख़ास कर के सर्दियों में। एक कप मटर यानि के 150 ग्राम मटर में 11 ग्राम प्रोटीन होता है।

2. ग्रीक योगर्ट

ग्रीक योगर्ट या फिर साधारण योगर्ट भी बहुत प्रोटीन होल्ड करता है। 1 कप ग्रीक  योगर्ट में 23g प्रोटीन होता है और नार्मल दही में 12g प्रोटीन।

3. मूंगफली

मूंगफली एक बहुत ही हेल्दी स्नैक और लो कैलोरी फ़ूड होता है जिसमे आपको अच्छे मात्रा में प्रोटीन मिल सकता है। 30 ग्राम मूंगफली में 8 ग्राम प्रोटीन होता है।

4. कुल्टी दाल

कुटली एक किस्म की दाल होती है जिसमे बहुत प्रोटीन पाया जाता है। एक कटोरी दाल में 7 ग्राम प्रोटीन होता है।

5. सत्तू

सत्तू एक बहुत ही स्वस्थ खाने की सामग्री है। इसे खाया भी जा सकता है और पानी के साथ ड्रिंक बना के पिया भी। इसमें 8 ग्राम प्रोटीन होता है।

6. पनीर/ टोफू

पनीर और टोफू, प्रोटीन के लिए सबसे मशूर सोर्स होते हैं। 100 ग्राम पनीर और टोफू में 18.3 ग्राम और 6.9 ग्राम प्रोटीन होता है हलाकि पनीर में ज़्यादा फैट होने के कारन, टोफू बेहतर ऑप्शन है।

7. सोया चंक्स

सोया चंक्स बहुत ही ज़्यादा हेअल्थी होता है। केवल 100 ग्राम कच्चे सोया चंक्स में 52 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

8. बादाम

28 ग्राम बादाम में 6 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है जो की इसे बहुत ही आसान और स्वस्थ खाने का सामग्री बनाता है।

9. चिया सीड्स

चिया सीड्स में भी बहुत प्रोटीन पाया जाता है। इसे आप स्मूदीज़, जैम और ओट्स के साथ खा सकते हैं। 1 चम्मच चिया सीड्स में 3 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

10. राजगिरा

आपके उपवास के समय अपने साबूदाने के खीर और खिचड़ी को इससे रिप्लेस करके देखें। इसके चीलें बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी होते हैं। 100 ग्राम कच्चे राजगिरा में 14 ग्राम प्रोटीन होता है।

अमृता, नेशन्स न्यूट्रिशन     ‌‌‌                          (क्वालीफाईड डायटीशियन/एडुकेटर- अहमदाबाद) 

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *