हेल्थ डेस्क : बवासीर आजकल आम समस्या बन चुकी है। लंबे समय तक बैठने, कब्ज या गलत खान-पान के कारण यह परेशानी बढ़ती है। सही आहार और कुछ घरेलू उपायों से बवासीर के लक्षणों में काफी हद तक राहत मिल सकती है।

1. पपीता :पपीता में पाचन को सुधारने वाला एंजाइम ‘पपेन’ मौजूद होता है। सुबह खाली पेट पपीता खाने से पेट साफ रहता है और कब्ज की समस्या कम होती है। यह बवासीर के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है।

2. छाछ :छाछ में काला नमक और अजवाइन मिलाकर पीने से पेट में ठंडक बनी रहती है। इससे मल त्यागना आसान होता है और बवासीर के जलन वाले लक्षण कम होते हैं।

3. ईसबगोल :ईसबगोल की भूसी कब्ज को दूर करने का सबसे असरदार घरेलू तरीका है। इसे रात को सोने से पहले गुनगुने पानी या दूध के साथ लेने से मल नरम होता है और टॉयलेट पर बैठने में आसानी होती है।

4. अंजीर :रातभर पानी में भिगोए हुए 2-3 अंजीर सुबह खाली पेट खाने से कब्ज की समस्या कम होती है। अंजीर का पानी पीना भी लाभकारी होता है और पेट को नियमित रखने में मदद करता है।

5. एलोवेरा :एलोवेरा जेल को प्रभावित क्षेत्र पर लगाने से खुजली और जलन में राहत मिलती है। इसमें मौजूद प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

By ANJALI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *