हमने अक्सर लोगों को आइसक्रीम खाने के लिए रोकते, टोकते ही सुना है। कभी किसी ने भी खाने की सलाह नहीं दी, है ना?

लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आइसक्रीम खाने से आपके स्वास्थ्य पर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है? यदि आप इसे अपने आहार में शामिल नहीं कर रहे हैं, तो अब से इसे खाना शुरू कर दें।

 

आइसक्रीम का स्वाद अद्भुत होता है, खासकर चॉकलेट आइसक्रीम। यह न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकती है। यदि आपकी हड्डियाँ कमजोर हैं, तो आइसक्रीम का सेवन आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। आइसक्रीम खाने से आप ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डी की बीमारियों से भी बच सकते हैं। इसके अलावा, आइसक्रीम आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि यह डेयरी उत्पादों से बनी होती है। इसमें दूध के सभी गुण होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य, बाल, नाखून और अन्य बीमारियों में सहायक साबित होते हैं। साथ ही आइसक्रीम खाने से शरीर और पेट की गर्मी में भी राहत मिलती है। इसकी अनोखी मेल्टिंग और सूदिंग क्वालिटी मानसिक शांति देता है। यदि अनिंद्रा, एंजाइटी और डिप्रेशन में आइसक्रीम का नियमित सेवन किया जाए तो इससे निजात मिल सकती है।

 

खास सुझाव

आइसक्रीम खाने के कई हेल्थ बेनिफिट हैं लेकिन, इसकी गुणवत्ता का ध्यान रखना बेहद जरुरी है। कोशिश करें कि घर पटल ही आइसक्रीम तैयार कर सकें और यदु यह संभव न हो तो किसी अच्छे ब्रांड की क्वालिटी बेस्ड आइसक्रीम ही खाएं। ध्यान रहे कि उस आइसक्रीम में पाम ऑयल इस्तेमाल न किया गया हो।

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन                           क्वालीफाईड डायटीशियन                                   डायबिटीज एजुकेटर, अहमदाबाद

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *