अक्सर हम जब भी बाहर से ताजा फल और सब्जियां खरीद कर लाते हैं तो उनमें एक अलग ही चमक होती है। बाहर से एकदम फ्रेश और सुंदर दिखने वाले यह फल और सब्जी कई बार अंदर से सड़े हुए निकल जाते हैं। बाहर से ताजा होते हुए भी यह आखिर अंदर से सड़े कैसे हो सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि आजकल फलों और सब्जियों को लंबे समय तक फ्रेश दिखाने के लिए उसके ऊपर वैक्स, तेल और प्लास्टिक की कोटिंग करते हैं, जिससे वह बाहर से उसकी स्किन को खराब होने से तो बचा लेता है लेकिन अंदर से वह फल या सब्जी अपने आप ही सड़ने शुरू हो जाते हैं।

 

इनकी स्किन पर ऐसे केमिकल्स और वैक्स का इस्तेमाल किया जाता है जो नजर तो नहीं आते, लेकिन शरीर को नुकसान जरूर पहुंचाते हैं। चमक बढ़ाने के चक्कर में हम जहर भी खा रहे हैं और हमें पता तक नहीं चलता। चलिए जानते हैं ये जहर क्या है, इसे कैसे पहचानें और कैसे हटाएं।

 

 

 फलों और सब्जियों में असामान्य चमक 

 

बाजार में अक्सर सेब, टमाटर या शिमला मिर्च जैसी चीजें इतनी ज्यादा चमकदार होती हैं कि देखने में परफेक्ट लगती हैं। ये चमक असल में नेचुरल नहीं होती, बल्कि उनमें वैक्स, पॉलिश और केमिकल्स मिलाकर उन्हें ताजा दिखाने की चाल होती है। इन पर लगाए जाते हैं कार्बाइड, फॉर्मलिन और वैक्स जैसे रसायन, जो फल को जल्दी पकाते हैं और सड़ने से बचाते हैं।

 

 

अंदर से नुकसान पहुंचाते हैं ये बाहरी केमिकल

 

इन बाहरी सतह के कैमिकल्स का असर धीरे-धीरे शरीर के अंदर दिखता है। शुरुआत में पेट खराब होना, स्किन एलर्जी या गले में जलन जैसी परेशानियां हो सकती हैं। लेकिन लंबे समय तक इनका सेवन करने से लिवर, किडनी और हार्मोनल सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। कुछ रिसर्च के मुताबिक, यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों तक का खतरा पैदा कर सकते हैं।

 

 

कैसे पहचानें केमिकल लगे फल-सब्जी को?

 

अगर कोई फल या सब्जी बाकी के मुकाबले जरूरत से ज्यादा चमकदार लगे या उसे छूने पर स्किन पर चिकनापन महसूस हो, तो समझ जाइए उसमें कुछ गड़बड़ है। कई बार इनमें एक अलग सी गंध भी आती है, जो रसायन की पहचान होती है। खासकर आम, केला, सेब जैसे फलों में यह ज्यादा देखा जाता है।

 

 

कैसे हटाएं ये खतरनाक केमिकल्स?

 

इनके असर से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि इन्हें सही तरीके से धोया जाए। सबसे पहले तो गुनगुने पानी से फल और सब्जियां अच्छी तरह धोएं। अगर हो सके तो बेकिंग सोडा या सिरके वाले पानी में कुछ देर भिगोकर रखें और फिर साफ पानी से धो लें। नींबू और हल्दी मिलाकर धोने से भी असरदार सफाई होती है। ठंडे पानी में आधा नींबू का रस डालकर उसमें फलों सब्जियों को थोड़ी देर के लिए छोड़ दें फिर उसे अच्छे से साफ पानी से धोकर तब स्टोर करें।

 

 

 असली पोषण सही सफाई के बाद

 

कई बार लोग सोचते हैं कि जल्दी में बस पानी से धोना काफी है, लेकिन कैमिकल्स हटाने के लिए थोड़ी मेहनत जरूरी है। जब आप फल-सब्जी को ठीक से साफ करेंगे, तभी उसका असली फायदा मिलेगा। बच्चों और बुजुर्गों के लिए तो यह और भी जरूरी हो जाता है क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है।

++खास बात++

 

फल और सब्जियां सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं, लेकिन अगर वे कैमिकल्स से भरी हों, तो फायदा की जगह नुकसान कर सकती हैं। बस थोड़ी सी सावधानी और सही तरीके से सफाई आपको और आपके परिवार को इन जहरीले रसायनों से बचा सकती है। अगली बार बाजार से कुछ लाएं, तो चमक पर नहीं, सफाई पर ध्यान दें।

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन                           क्वालीफाईड डायटीशियन                                   डायबिटीज एजुकेटर , अहमदाबाद

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *