मूंगफली को आप कई तरह से अपनी डेली डाइट में भी शामिल कर सकते हैं। अगर आप इसे हर रोज खाएंगे, तो आपका वजन भी नियंत्रण में रहेगा। मूंगफली को इन 7 तरीके से खाने से अलग अलग स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं
1. भुनी हुई मूंगफली
आप मूंगफली को भूनकर सुबह के नाश्ते या फिर शाम के नाश्ते में खा सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले ड्राई रोस्ट कर लें। यह हेल्दी स्नैक भूख मिटाने के लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
2. मूंगफली के साथ गुड़
मूंगफली के साथ आप गुड़ का सेवन भी कर सकते हैं। यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ आयरन की पूर्ति भी करता है। मूंगफली को गुड़ के साथ खाने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।
3. सलाद में मूंगफली
मूंगफली को आप सलाद के साथ भी खा सकते हैं। सलाद बनाते समय इसमें आप कुछ चम्मच भुनी हुई मूंगफली को भी डाल सकते हैं। इसके सेवन से प्रोटीन और हेल्दी फैट्स की मात्रा भी बढ़ जाएगी।
4. मूंगफली की चटनी बनाएं
मूंगफली की चटनी कई जगहों पर काफी लोकप्रिय है। खासकर दक्षिण भारत में इसे डेली डाइट में जरूर शामिल किया जाता है। इसे नारियल, हरी मिर्च और धनिया के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होती है।
5. पीनट बटर
मूंगफली से आप बटर भी तैयार कर सकते हैं। आप इसे ब्रेड या ओट्स के साथ सेवन कर सकते हैं। इसमें हाई प्रोटीन होता है, जिसके सेवन से वजन बढ़ाने में काफी मदद मिलती है। जिम करने वाले लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
6. सब्जी में डालें मूंगफली
महाराष्ट्र में मूंगफली का इस्तेमाल सब्जी में खासतौर पर किया जाता है। इसे आलू, भिंडी या बैंगन जैसी सब्जियों में मिलाकर पकाया जाता है, जिससे स्वाद में काफी सुधार आता है।
7. पोहा के साथ खाएं मूंगफली
आप पोहा के साथ भी मूंगफली का सेवन कर सकते हैं। पोहा के साथ मूंगफली डालने से इसका स्वाद काफी क्रिस्पी और टेस्टी हो जाता है।
अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन क्वालीफाईड डायटीशियन डायबिटीज एजुकेटर, अहमदाबाद