प्रियंवदा दीक्षित, फूड फॉर हील   ‌‌‌                  (क्वालीफाईड डायटीशियन, आगरा) 

शरीर के स्वास्थ्य के लिए जितना जरूरी अच्छा भोजन करना होता है उतना ही जरूरी उस भोजन को सही समय से भी करना होता है। आज बदलती दिनचर्या और अस्त व्यस्त खानपान के कारण आज हमारा खाने का समय भी फिक्स नहीं रहता है। ऐसे में हम अक्सर रात का खाना काफी लेट खा पाते हैं। जिसके चलते धीरे-धीरे हम कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम के शिकार हो जाते हैं। यदि आप अपनी हेल्थ के लिए सचेत रहना चाहते हैं तो आपको अपने नाश्ते, लंच और डिनर के समय को फिक्स करना चाहिए। इस लेख के माध्यम से हम आपको रात के खाने के समय को लेकर बताने जा रहे हैं। जानिए रात में जल्दी खाना खाने से हमारी सेहत को क्या फायदे होते हैं।

जल्दी डिनर करने के लाभ 

बेहतर होती है नींद

यदि आप रात में जल्दी खाना खा लेते हैं तो शरीर में पोषक तत्वों के पाचन के लिए भरपूर समय मिलता है। जिससे हमारी नींद बेहतर होती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो रात में सोने से पहले लगभग 3 घंटे पहले हमें डिनर कर लेना चाहिए। जिससे पाचन के लिए हमें पर्याप्त समय मिलता है।

कब्ज होगी खत्म

आज बदली लाइफस्टाइल के कारण कब्ज एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। कब्ज होने पर व्यक्ति को मल त्याग में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। रात का खाना यदि आप जल्दी खा लेते हैं तो इससे आपके शरीर को पाचन के लिए पर्याप्त समय मिलता है। इससे आपकी कब्ज, अपच और ब्लोटिंग की समस्या से निजात मिलती है।

हेल्दी रहेगा हार्ट

जो लोग रात में देर से खाना खाते हैं उनको दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा अधिक होता है। वहीं इसके विपरीत जो लोग रात में जल्दी खाना खा लेते हैं। उनको हार्ट संबंधी रोगों का खतरा काफी कम हो जाता है।

शुगर रहेगा कंट्रोल

रात का खाना जल्दी खाने से हमारा शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है। जिसे पीछे कारण है कि जल्दी खाना खाने से हमारा शरीर इंसुलिन को प्रभावी तरीके से उपयोग कर पाता है। जिससे डायबिटीज का जोखिम कम हो जाता है।

हार्मोन संतुलन

इंसुलिन और कोर्टिसोल जैसे हार्मोन हमारे शरीर में एक निश्चित समय सीमा का पालन करते हैं। यही कारण है कि रात को भोजन जल्दी करने से हमारे शरीर की नेचुरल प्रणाली दुरुस्त होती है। जिससे हमारा मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। जिससे हमारे शरीर में हार्मोन का संतुलन भी बना रहता है।

खाना पचता है सही से

रात को जल्दी खाने से भोजन को पचाना आसान हो जाता है। ऐसे में जब आप सुबह उठते हैं, तो पेट भी अच्छी तरह से साफ हो जाता है। रात को भारी, अधिक और मसालेदार भोजन करने से बचें। इससे आपकी नींद खराब हो सकती है साथ ही कब्ज की समस्या हो सकती है।

नहीं होती है पेट की बीमारी

9 बजे तक डिनर करने से पेट में दर्द, गैस और अपच की समस्या नहीं होती है। आप पूरे दिन अच्छा महसूस करते हैं।

दिल के लिए हेल्दी है यह आदत

रात को सही समय पर खाना खाने से हजम जल्दी हो जाता है, जिससे दिल भी सही तरह से काम करता है। डिनर जल्दी करने की आदत डालें, यदि आपको अपने दिल की सेहत की चिंता है तो।

सुबह रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

रात को जल्दी खाना खाने से उसे पचने का समय मिल जाता है। फिर यही खाना आपके शरीर में लगता है और जब आप सुबह उठेंगे तो एक नई एनर्जी के साथ उठेंगे।

देर रात खाना खाने के नुकसान

यदि आप रात में सोने से कुछ देर पहले ही खाना खाते हैं। तो इससे आपको कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है। जिसमें अपच, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्या शामिल हैं। जब हम खाने के तुरंत बाद लेट जाते हैं तो हमारे पाचन तंत्र को भोजन को स्थानांतरित करने में काफी परेशानी होती है। जिससे हमें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *