चिलचिलाची धूप, घटती स्टेमिना और वायरल फीवर होने का खतरा इन सबसे अगर आपको बच के रहना है तो अपने बॉडी को बूस्टर ड्रिंक्स से रिहाइड्रेट करें। लेकिन क्या सिर्फ अपनी आम पन्ना और नारियल पानी से आपकी बॉडी रिहाइड्रेट हो जाएगी आपकी इम्यूनिटी बूस्ट अप हो जाएगी ? अगर आपको थोड़ा भी संदेह है तो आप हफ्ते में सिर्फ तीन दिन इस खास इम्यूनिटी बूस्टर एबीसी जूस जरूर ट्राई करें आपको महज एक हफ्ते में ही फर्क दिखने लगेगा

अगर आपने इसका नाम पहले नहीं सुना है तो आपको बता दें क‍ि ABC का मतलब एप्‍पल, बीटरूट और कैरट यानी क‍िसेब, चुकंदर और गाजर से बना जूस होता है। ये जूस फ‍िटनेस फ्रीक लोगों को बेहद पसंद आता है। इसे पीने से न सिर्फ आपका शरीर सेहतमंद रहता है बल्कि ये बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मददगार है। तो आईए जानते हैं कि यह एबीसी जूस है क्या, बनता कैसे है और इसके क्या-क्या फायदे हैं?

 

क्या है ABC जूस?

 

ABC जूस तीन हेल्दी चीजों से मिलकर बनता है। A यानी Apple (सेब), B यानी Beetroot (चुकंदर) और C यानी Carrot (गाजर)। इन तीनों को मिलाकर जो जूस तैयार होता है, वही ABC जूस कहलाता है। यह जूस न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि सेहत के लिए भी किसी टॉनिक का काम करता है। इसमें आयरन, विटामिन-ए, सी, फाइबर, फोलेट, पोटैशियम की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। खून की कमी दूर करने में काफी कारगर है यह जूस। डायबिटीज के रोजी इसे पीने सेबबचें तो अच्छा है।

कैसे बनता है एबीसी जूस

एक सेब,  एक चुकंदर और दो गाजर का मिक्स जूस एबीसी जूस बनाने के लिए काफी है। सभी फलों को अच्छे से धो लें, छोटे बारीक टुकड़े काट ले और दूसरे से जूस निकाल लें। लीजिए तैयार है आपका इम्यूनिटी बूस्टर चूस एबीसी जूस। थोड़ा स्वाद और बढ़ाने के लिए आप इसमें एक छोटा चम्मच नींबू का रस और थोड़ी सी काली नमक ऐड कर सकते हैं।

ABC जूस पीने के फायदे

 

** चुकंदर और गाजर में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। ये शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करते हैं। इससे खून साफ होता है और लिवर डिटॉक्स होता है।

** एबीसी जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।

** यह जूस कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता है और दिल की सेहत को भी मजबूत बनाता है।

** अगर आप वजन कम करने की कोश‍िश कर रहे हैं तो कम कैलोरी और हाई फाइबर वाला यह जूस पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे ओवरईटिंग की संभावना कम हो जाती है।

** एबीसी जूस में मौजूद विटामिन सी इम्युनिटी को बूस्‍ट करता है। इससे सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।

 

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन                          क्वालीफाईड डायटीशियन, डायबिटीज एडुकेटर          अहमदाबाद

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *