एक स्वस्थ शरीर और शाम मन के लिए आपकी पाचनशक्ति सही होना बेहद जरूरी है। अगर गट हेल्थ अच्छी न हो तो इंसान चिड़चिड़ा और अस्वस्थ हो जाता है, आइए जानते हैं कि खाने पीने में कुछ चीजों को शामिल करके कैसे अपने गट को तंदुरुस्त रख सकते हैं।

 

गट हेल्थ के लिए  डाइट में इन चीजों को करें शामिल

 

A2 दूध का इस्तेमाल करें: सेंसिटिव गट अच्छी क्वालिटी वाले A2 दूध का इस्तेमाल करें। A2 दूध गाय के दूध का एक खास प्रकार है जिसमें केवल A2 बीटा-कैसीन प्रोटीन होता है।आम दूध के मुकाबले इसे पेट के लिए हल्का और पचाने में बहुत आसान माना जाता है। अगर आप विगन हैं तो काजू के दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। काजू और घी, दोनों से ब्यूटायरिक एसिड मिलता है, जो कोलन की अंदरूनी परत की कोशिकाओं को पोषण देता है और गट बैरियर को मज़बूत बनाए रखने में मदद करता है।

 

पेपरमिंट: पेपरमिंट इरिटेबल बाउल सिंड्रोम को कंट्रोल करने में फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद मेंथोल पेट की मांसपेशियों को आराम देता है और ऐंठन से राहत दिलाता है। पेपरमिंट के लिए आप हमेशा एंटरिक-कोटेड पेपरमिंट कैप्सूल का चुनाव करें क्योंकि यह पेट के बजाय सीधे आंतों पर असर करता है।

 

बेल या एलोवेरा: डिंपल जांगड़ा कहती हैं कि बेल पेट की समस्याओं के लिए बेहतरीन आयुर्वेदिक उपाय है। यह आंतों की सूजन को कम करता है और पाचन क्रिया को सुधारता है। लेकिन अगर यह न मिले, तो रोज़ाना 20 एमएल ताज़ा एलोवेरा जूस पीने से पित्त शांत होता है और पेट की अंदरूनी परत को आराम मिलता है।

 

कांजी (फर्मेंटेड चावल का पानी): चावल बनाते समय उसका उसका पानी निकाल लें और उस पानी में घी और नमक मिलाएं। इससे लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया मिलते हैं जो पाचन और गट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है और कोलन को शांत रखने में मदद करते हैं।

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *