बाहर का बढ़ता तापमान और ए. सी. का बढ़ता बिल हमें वाकई में गर्मियों के मौसम में बहुत ही परेशान करता है। ऐसे में जी चाहता है कि कुछ तो ठंडा हो जाए लेकिन ठंडा के नाम पर अगर सिर्फ कोल्ड ड्रिंक, छाछ और लस्सी पीकर हो चुके हैं बोर..तो रोज करें घर पर मॉकटेल पार्टी का शोर!

जी हाँ गर्मी के मौसम में कुछ खाने से ज्यादा कुछ ठंडा पीते रहने का मन करता है। ऐसे में, घर पर बने मॉकटेल एक बेहतरीन विकल्प साबित होते हैं। इनका स्वाद तो जबरदस्त होता ही है, साथ ही ये सेहतमंद भी होते हैं और तुरंत एनर्जी भी देते हैं। आइए, 4 आसान और स्वादिष्ट मॉकटेल रेसिपीज के बारे में जानते हैं।

 

♣ लेमन मिंट कूलर

 

लेमन मिंट कूलर गर्मियों के मौसम के सबसे ट्रेंडी और ताजगी भरे ड्रिंक्स में से एक है। इसे बनाने के लिए, बस नींबू का रस, पुदीने के पत्ते, शहद (या चीनी), और ठंडा पानी लें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें, बर्फ डालें और सर्व करें। यह ड्रिंक शरीर को तुरंत ठंडक देता है और डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) से बचाने में भी मदद करता है।

 

♣ तरबूज मॉकटेल

 

तरबूज से बना मॉकटेल गर्मियों के महीनों में शरीर को हाइड्रेटेड (पानी की कमी से बचाने) रखने के लिए बहुत बढ़िया होता है। तरबूज के टुकड़ों को ब्लेंड करें, फिर उसमें थोड़ा सा नींबू का रस और पुदीना मिलाएं। इस मिश्रण को छान लें, एक गिलास में डालें और ऊपर से बर्फ डाल दें। यह ड्रिंक स्वाद में मीठा और बेहद ठंडक देने वाला होता है- एक ऐसी ट्रीट जिसका मजा हर उम्र के लोग जरूर लेंगे।

 

♣ अनानास-अदरक ड्रिंक

 

अनानास और अदरक का मेल एक अनोखा और बेहतरीन स्वाद देता है। अनानास के रस में थोड़ी सी अदरक का रस और शहद मिलाएं। सर्व करने से पहले इसे अच्छी तरह ठंडा कर लें। यह ड्रिंक न सिर्फ ताजगी भरा है, बल्कि पाचन के लिए भी फायदेमंद है, यह गर्मियों की तेज धूप में भी आपके शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है।

 

♣ स्ट्रॉबेरी-लाइम मॉकटेल

 

स्ट्रॉबेरी-लाइम मॉकटेल का मीठा और खट्टा स्वाद इसे सचमुच खास बनाता है। स्ट्रॉबेरी को ब्लेंड करें, फिर उसमें थोड़ा सा नींबू का रस और जरा सा शहद मिलाएं। इस मिश्रण को ठंडे पानी या सोडा के साथ मिलाएं, बर्फ डालें और सर्व करें। यह ड्रिंक देखने में भी बहुत शानदार लगता है और इसका स्वाद भी बेहद मजेदार होता है।

 

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *